आप परमेश्वर के साथ अपने रिश्ते में कैसे बढ़ सकते हैं?

जैसे हर रिश्ते में होता है, जब आप परमेश्वर के साथ समय बिताएँगे, तो आप उन्हें और अच्छी तरह जानने लगेंगे। ये बातें आपकी मदद कर सकती हैं:

  • बपतिस्मा लें। इससे आप सबके सामने दिखाते हैं कि यीशु के बिना आपका पुराना जीवन समाप्त हो गया है और आपने उनके साथ नया जीवन शुरू किया है।
  • जो भी बात आपके मन में है, उसके बारे में परमेश्वर से बात करें। इसी को प्रार्थना कहते हैं।
  • बाइबल पढ़कर परमेश्वर की सुनें। परमेश्वर बाइबल के द्वारा बोलते हैं।
  • अपने जीवन की हर बात में परमेश्वर पर भरोसा करें।