हमारे पाप हमें परमेश्वर से अलग करते हैं
बाइबल कहती है कि सभी लोगों ने पाप किया है। हम सबने गलत काम किए हैं।
"क्योंकि सब ने पाप किया और सब परमेश्वर की महिमा से वंचित हो गए हैं।" (रोमियों 3:23)
"किन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम्हारे और तुम्हारे परमेश्वर के मध्य अलगाव की दीवार खड़ी कर दी है। तुम्हारे पापों ने परमेश्वर के मुख को तुम से छिपा दिया है, इसलिए वह तुम्हारी बात नहीं सुनता।" (यशायाह 59:2)
परमेश्वर सिद्ध और पवित्र हैं। परमेश्वर और पाप एक साथ नहीं रह सकते। इसी कारण परमेश्वर के साथ हमारा रिश्ता टूट गया है। हमारे पाप हमें परमेश्वर से अलग करते हैं।