क्या आप परमेश्वर का उपहार प्राप्त करना चाहते हैं?
आप अभी यह प्रार्थना करके परमेश्वर का उपहार प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रार्थना अपने दिल से करें।
परमेश्वर, अब मैं समझता/समझती हूँ कि मैंने अपनी ही राह चुनी है। मैंने आपके विरुद्ध पाप किया है। यीशु, मैं विश्वास करता/करती हूँ कि आप क्रूस पर मरे और आपने मेरे पापों की सज़ा अपने ऊपर ले ली। मैं आपको अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार करता/करती हूँ। आज मैं यह निर्णय लेता/लेती हूँ कि अब मैं अपने लिए नहीं, बल्कि हर दिन आपके साथ जीऊँगा/जीऊँगी। यीशु, मेरे जीवन में आइए। मैं आपको जानना और आपके पीछे चलना चाहता/चाहती हूँ। मैं अपना जीवन आपको सौंपता/सौंपती हूँ और वही करना चाहता/चाहती हूँ जो आप मुझसे चाहते हैं। आमीन।